Arya Samaj Ajmer Logo

ARYA SAMAJ AJMER

कृण्वन्तो विश्वं आर्यम्

call +91 94140 04684, +91 93143 94421 mail admin@aryasamajajmer.in
Special Edition The Arya Chronicle Vol. 2026 — No. 3

dayanand jage vishv jagaya

Ajmer, Sunday, February 15, 2026

दयानन्द बोधोत्सव के पावन पर्व पर   आज दयानन्द जगे विश्व जगाया हम सब स्वयं  को जगायें

दयानन्द बोधोत्सव के पावन पर्व पर  आप सभी को  कोटि कोटि हार्दिक शुभकामनाएं आज दयानन्द जगे विश्व जगाया हम सब स्वयं  को जगायें                ******* दयानन्द का जीवन पढ़िये   फिर अपने जीवन को गढ़िये। पढ़िये लिखिये प्रवचन करियेऔर साधना नियमित करिये। सुख सुविधायें जोड़ कर        एक दिवस हम मर जायेगे मठ मंदिर में कैद हो गये   ऋषि का कार्य न कर  पायैंगे दयानन्द ने घर छोड़ा था       राजाओं का दर छोड़ा था अगर चाहते पूजे जाते      प्रभु तक बन जाना छोड़ा था इसीलिए मेरा कहना है जर जमीन के लिए न मरिये । दयानन्द का काम कीजिए लड़ना भिड़ना बंद कीजिये दयानन्द के पूर्ण हों सपने मिलकर ऐसे काम कीजिये आवश्यकता है जहां हमारी एक साथ सब वहां निकलिये। अजगर जैसे पड़े रहो मत सांप से बिल में  घुसे रहो मत वेदज्योति हर गेह न फैली श्री ऋषिराज की मत करिये हत गुरुकुल डी ए वी  न बचाया दूकानों का भाड़ा  खाया जातिवाद को भगा न पाये पाखंडों को गले लगाया किस कुरीति को तोडा हमने हर कुरीति को ही अपनाया गो रक्षा के कार्य न होते  हिन्दी में कोई बात न करता संध्या हवन हैं नित्य न करते  झूठे ट्रस्ट से क्या है बनता ? मंदिर में ट्रस्टी कब आते  सत्संगो में भीड़ नहीं है ? क्याआवश्यकता ऐसों की ऋषिके प्रति जिन्हें पीर नहीं है? जब हम स्वयं ही आर्य नहीं हैं कौन हमारे पीछे आये ? बोध दिवस के पुण्य दिवस पर व्यर्थ न नेतागीरी करिये। आर्य हो तो ईश्वर से डरिये  अपनापन कुछ पैदा करिये। जो अपने विद्वान व सेवक  उन्हें समाज  से दूर न करिये। भला समाज का कर न सको तो व्यर्थ न नाटक बाजी करिये । सार्थक हर आयोजन करिए। महापाप करने से डरिए  ।          कवि रत्न पं जागेश्वर प्रसाद" निर्मल "                         आचार्य दयानन्द निर्वाण स्मारक न्यास अजमेर (राज)
west Return to Archives

© 2026 Arya Samaj Ajmer